बीते कई सालों से बिस्कुट खाकर जीवित है महिला

वायरल– दुनिया मे कई ऐसी चीजें हैं जो हमे परेशान करती रहती है। वही अगर हम मानवीय शरीर की बात करे तो यह ईश्वर की सबसे सुंदर रचना मानी गई है। लेकिन आज के खान पान के चलते मनुष्य का शरीर कई तरह तरह की बीमारियों से घिरा हुआ है।
हमे महसूस तक नही होता है और हम गम्भीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं। वही आज हम आपको एक महिला की ऐसी बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने उसके खाने पीने पर रोक लगा दी है और महिला बीते कई सालों से सिर्फ बिस्कुट खाकर जीवित है।
महिला ब्रिटेन की रहने वाली है। महिला की उम्र महज 25 साल है। लेकिन उसे इस उम्र में एक दुर्लभ बीमारी हो गई है। इस बीमारी की वजह से महिला केवल डाइजेस्टिव बिस्कुट ही खा पाती है। वही अगर कभी उसने कुछ और खा लिया तो उसे तुरंत उल्टी होने लगती है।
जानकारी के लिए बता दें महिला का नाम टैलिया सिनोट (Talia Sinnot) है। उन्हें गैस्ट्रोपैरेसिस नाम की दुर्लभ बीमारी है. इस बीमारी में व्यक्ति ठीक से खाना नही खा पाता है। यानी खाना उसके गले से नीचे नही उतरता है। 
टैलिया का कहना है कि वह जबर्दस्ती भी भोजन ग्रहण नही कर सकती। क्योंकि अगर वह ऐसा करती है तो उन्हें तकलीफ होती है और उनको उल्टी आने लगती है। उन्हें इस बीमारी के लक्षण साल 2018 में दिखाई देने लगे थे। तब से वह इस बीमारी से परेशान हैं और बिस्कुट खाकर जीवित है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *