हेलमेट पहनकर इस सरकारी दफ्तर के कर्मचारी क्यों करते हैं काम …? VIDEO

तेलंगाना के बीरपुर मंडल में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला । वहां के कर्मचारी अपने दैनिक काम को करते हुए हेलमेट पहने नजर आये। इसका कारण एमपीडीओ कार्यालय की छत की जर्जर हालत में है और इस खतरनाक स्थिति की वजह से काम के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाने के लिए  हेलमेट पहनते हैं।

कर्मचारियों ने कहा छत से गिर रहे प्लास्टर से सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया है। जिससे उन्हें दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए हेलमेट पहनने का फैसला किया है। कर्मचारियों ने भवन की स्थिति के बारे में अधिकारियों को अवगत कराया है। लेकिन उनका दावा है कि अभी तक कोई उपाय नहीं किए गए।

वायरल तस्वीरों में स्पष्ट रूप से इमारत की जर्जर हालत को दिखाया गया है। कर्मचारियों को सुरक्षित काम करने की स्थिति प्रदान नहीं करने के लिए नेटिजेंस अधिकारियों की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *