Viral Video : ट्रैफिक लाइट पर बच्चें के साथ महिला ने किया कुछ ऐसा की देखने वालों के उड़ गए होश

 

डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक महिला को ट्रैफिक सिग्नल पर रुके होने के दौरान एक गरीब बच्चे की मदद करते हुए देखा जा सकता है। 

तेजी से बदल रहे आधुनिक समाज में जहां एक ओर लोगों के बीच मानवता धीरे-धीरे खत्म होती नजर आ रही है। अक्सर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते है जो लोगों में घट रही मानवता को दर्शाते है। वहीं समय-समय ऐसे वीडियोज भी आते हैं जिसमें कुछ लोग दिखाई देते हैं जो इंसानियत और जीने के तरीके को आसानी से सिखाते नजर आते हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है वो वाह वाही कर रहा है। वीडियो में महिला के दयालु भाव को भी साफ देखा जा सकता है इस वीडियो को देखकर सभी का दिल पिघल गया है।

इस वायरल वीडियो को डॉ अजयिता ने अपने ट्विटर से शेयर किया है। इस वीडियो में ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के बीच एक मोटरसाइकिल पर पीछे की सीट पर एक महिला को बैठे हुआ देखा जा सकता है। अचानक से एक बच्चा उस महिला के पास आता है और मदद मांगता है।

आगे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आंख में कुछ जाने के कारण बच्चे को काफी तकलीफो का सामना करना पड़ रहा है।  महिला उस गरीब बच्चे की मदद से हिचकिचाने की बजाए उसे अपने पास बुला कर उसकी आंख में फूंक मारकर आंख से कुछ निकालते हुए दिख रही होती है। जिसके बाद बच्चे को राहत मिलती है।

वायरल वीडियो में महिला उस बच्चे के गालों को पुचकारते हुए भी नजर आती है।  साथ ही महिला उस बच्चे को अपने पर्स से कुछ पैसे भी निकाल कर दे देती है। यह वायरल वीडियो बांग्लादेश (Bangladesh) का बताया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *