Viral Video: बुजुर्ग को पीटकर पगड़ी की बेअदबी, वायरल हो रहा आप नेता का वीडियो

डेस्क। पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि AAP नेता एक बुजुर्ग को बुरी तरह से मार रहा है। इसके बाद वह उनके सिर पर से पगड़ी भी निकाल देता है।

यह वीडियो पंजाब के लुधियाना शहर में गांव सिहोड़ा का बताया जा रहा है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर आक्रोश भी व्यक्त कर रहे हैं।

बता दें कि जिस शख्स की आप नेता अवतार सिंह पिटाई कर रहा है वो शहीदगढ़ पब्लिक स्कूल के पूर्व डायरेक्टर अजीत सिंह बताए जा रहे है। गांव के पूर्व सरपंच और AAP नेता अवतार सिंह की ओर से की गई मारपीट की VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है। 

बता दें कि आप नेता अजीत सिंह के साथ ना सिर्फ मारपीट करता है बल्कि उनकी पगड़ी खींचकर बेअदबी भी करता नज़र आ रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने अवतार सिंह पर मामला भी दर्ज कर लिया है।

वायरल हो इस रहे वीडियो पर मजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा कि आप नेता अवतार सिंह ने स्कूल के पूर्व डायरेक्टर, जो 72 साल के हैं। अजीत सिंह की पगड़ी उतारी और जमीन पर गिराकर पीटा यह उम्र का भी अपमान है और पगड़ी का भी, भगवंत मान जी ये कैसा बदलाव? अवतार सिंह को पगड़ी की बेअदबी के लिये आपको पूरे पंजाब से माफी मांगनी होगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *