वायरल वीडियो : बच्ची ने छुए CRPF जवान के पैर, तो लोग हुए भावुक

 

डेस्क। माता-पिता हमेशा ही अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की काशमकाशों में लगे हैं ताकि जब भी वो समाज में निकलें तो उन्हीं संस्कारों के भरोसा उनका नाम रौशन करें। मगर कई बार ये बच्चों के ऊपर होता है कि वो मां-बाप की बातों को कितना समझ कर अपने जीवन में उतार पाते हैं।

हाल ही में एक छोटी सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो मेट्रो स्टेशन पर ऐसा काम करती है जिसके बाद चारों ओर उसकी और उसके मां-बाप की तारीफ होने लग जाती है। बच्ची मीडिया स्टेशन पर खड़े सुरक्षाकर्मी के पैर छू (little girl touch feet of CRPF jawan video) लेती है। यह देख आस-पास खड़े लोगों के साथ ही जवान भी भावुक हो जाते हैं।

तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटी बच्ची (girl touching feet of defence personnel video) की खूब बाते हो रहीं हैं।

रवि रंजन ने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। इस वायरल वीडियो की खास बात ये है कि जहां लोग सुरक्षाकर्मियों के योगदान के लिए उनका आभार तक नहीं जताते, वहीं एक अंजान छोटी बच्ची ने आभार जताने के लिए जवान के पैर छू कर सबकी आँखे नम कर दीं। 

वायरल वीडियो किसी मेट्रो स्टेशन का लग रहा है। जहां 3 सीआरपीएफ कर्मी खड़े बातें करते दिखाई देते है तभी एक छोटी बच्ची उनके पास आती है और उनमें से एक जवान के नजीदक आकर खड़ी हो जाती है फिर जवान भी उसे प्यार से देखता है और तभी बच्ची झुककर उस जवान के पैर छू लेती है।

इसके बाद जवान भावुक हो जाता है और बच्ची को पकड़कर उसे प्यार जताता है फिर जवान उसे वीडियो बनाने वाले बच्ची के परिजनों के पास भेज देता है।

इस वीडियो को अभी तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं साथ ही कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वीडियो को 20 हजार से ज्यादा लाइक भी मिले है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *