Video: राखी सावंत के दोस्त दीपक कलाल की सरेआम सड़क हुई पिटाई , हाथ जोड़ माफी मांगी और कहा- नहीं डालूंगा ऐसे……. !

मुंबई। इंटरनेट पर वीडियो के लिए राखी सावंत के दोस्त मशहूर दीपक कलाल का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं गूगल पर भी दीपक कलाल की पिटाई वीडियो खूब ढूंढा जा रहा है. वायरल वीडियो में वह हाथ जोड़ माफी मांगते हुए कह रहे हैं कि वह आपत्तिजनक कंटेंट अब कभी पोस्ट नहीं करेंगे. वीडियो में कुछ लोग उन्हें पीटते भी दिख रहे हैं. इस वीडियो में वह बता रहे हैं कि वह गुंडगांव में हैं.।

दीपक कलाल की पिटाई करने वाला शख्स कह रहा है कि बहुत सारे लोग यूट्यूब पर उसकी (दीपक कलाल की) वीडियो देखते हैं. वीडियो से उन लोगों पर गलत असर पड़ता है. पिटाई करने वाले शख्स का कहना है कि ऐसी वीडियोज से बच्चों के दिमाग पर गलत असर होता है. वह दीपक कलाल को ऐसी वीडियो दोबारा न बनाने के लिए धमका रहा है।दीपक कलाल कहते सुनाई दे रहे हैं कि वह जिंदगी में कभी भी ऐसी हरकत नहीं करेंगे. वह वीडियो में किसी दीपक नांगल का भी नाम लेते हैं कि उन्हें दीपक नांगल सर ने समझा दिया है।

इतना ही नहीं इस वीडियो में कुछ आदमी दीपक कलाल की पीटाई भी करते हैं. लगभग नौ मिनट के वीडियो में कुछ लोग उनकी पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं. बता दें दीपक कलाल हाल में ही राखी सांवत के साथ शादी रचाने की अफवाहों की वजह से सुर्खियों में आए थे.इस वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है. हालांकि, ये वीडियो कब का है और कहां का है, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।बता दें कि दीपक कलाल की पिटाई का वीडियो यूट्यूब पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. कुछ वेबसाइट्स का दावा है कि पीटने वाले शख्स ने यूट्यूब पर लाइव होकर दीपक कलाल की पिटाई की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *