VIDEO : डांस की दीवानी दुल्हन ने पंजाबी गाने पर लगाये जमकर ठुमके, लोग हो गये फैन

शादियों में अब सिर्फ बाराती या दूल्हे ही नहीं बल्कि दुल्हन भी नाचते हुए दिखाई देने लगी हैं। इतना ही नहीं, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऐसे वीडियो को देखकर यूजर्स वायरल करने में जरा सी भी देर नहीं लगाते।

ऐसा ही एक वीडियो मेकअप आर्टिस्ट प्रतिष्ठा अरोड़ा ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें सुंदर दुल्हन ने पंजाबी गानों पर ऐसा स्वैग दिखाया। इस वीडियो में दुल्हन ने लहंगे और पूरे मेकअप के साथ ‘होले होले गिद्दे विच नच पतलो ’ पर जबरदस्त डांस किया है।

सोशल मीडिया एक विडियो खूब देखा जा रहा है, जिसमें एक दुल्हन इसी गाने पर कमाल के मूव्स करती नजर आ रही है। उसका डांस इतना अद्भुत है कि लोग खुद को यह विडियो बार-बार देखने से रोक नहीं पा रहे हैं!

फिलहाल पंजाबी गानों के लिरिक्स की स्टाइल को कॉपी करती हुई दुल्हन का डांस मूव लोगों को खूब भा रहा है। ज्यादातर दुल्हन के डांस की तारीफ ही कर रहे हैं। जबकि कुछ का कहना है कि जब से उन्होंने इस विडियो को देखा वह इसे बार-बार देख रहे हैं। इस गाने को गैरी संधू ने गाया और लिखा है। जबकि संगीत इक्विंदर सिंह ने दिया है। यूट्यूब पर इस गीत को 16 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *