Video : क्या सच में ये इंसान का बच्चा, इंसानों का ही मांस खाता है? सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत !!

[object Promise]

आजकल सोशल मीडिया पर एक बच्चे की ऐसी डरावनी तस्वीरें शेयर हो रही हैं, जिसमें वो इंसानों का मांस खाता नजर आ रहा है। महज एक साल के बच्चे की ऐसी तस्वीरें देख लोग सकते में हैं और वो समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या ये सच है कि वो इंसानों का मांस खाता है। आज हम इसी राज से पर्दा उठाने जा रहे हैं।

एक महिला जिसका नाम एमी लुइस है और ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड की रहने वाली है उसने एक साल पहले अपने बेटे को जन्म दिया था। डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से उस बच्चे को महिला के गर्भ से निकाला था, लेकिन बाहर आकर बच्चा न तो रोया और न ही उसकी सांसें ही चल रही थीं।

इसके बाद डॉक्टरों ने लुइस और उनके पति को बताया कि बच्चे की नाल अलग हो गई है और उसकी सांसें भी नहीं चल रही हैं। ये सुनकर लुइस और उसके पति बदहवास हो गए। लुइस ने बताया कि उसने ईश्वर से प्रार्थना की कि उसका बच्चा ठीक हो जाये ।

ईश्वर ने उसकी प्रार्थना सुन ली, ये किसी चमत्कार से कम नहीं था। लुइस ने उस दिन की कहानी बताते हुए कहा कि जब मैंने पहली बार अपने बच्चे को अपनी गोद में लिया तो ऐसा लगा जैसे पूरी मुराद पूरी हो गई है। इसके बाद धीरे-धीरे दिन गुजरने लगे और बच्चा भी बड़ा होने लगा।

लुइस ने अपने बच्चे के पहले जन्मदिन पर कुछ अलग करने की सोची। उसने बताया कि जो बच्चा मरकर वापस आया हो, उसके पहले जन्मदिन पर जॉम्बी थीम से बेहतर फोटोशूट और क्या हो सकता है। इसलिए लुइस ने अपने बेटे का फोटोशूट कुछ अलग अंदाज और डरावने अंदाज में कराया, जिसे देखकर दुनिया अचंभित हो गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *