आंटियों ने काला चश्मा पर लगाए ठुमके मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो गया वीडियो

Dance Ka Video: वैसे तो सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ न कुछ वायरल होता है। सोशल मीडिया पर कभी बच्चों का डांस वीडियो सामने आता है तो कभी बुजुर्गों के डांस का वीडियो आग की तरह फैलता है। वहीं महिलाएं भी मौका मिलते ही डांस धमाल मचाने में पीछे नहीं हटतीं। इसी कड़ी में एक डांस वीडियो सामने आया है जो महिलाओं की किटी पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में सभी आंटियां ‘काला चश्मा’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में कई महिलाएं डांस में मग्न हैं और खूब मस्ती करती दिख रही हैं। वहीं इसको देखने वाले भी कमेंट बॉक्स में खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आमतौर पर सोशल मीडिया पर वैसे भी ‘काला चश्मा’ गाने पर डांस रील्स इन दिनों खूब शेयर किए जा रहे हैं। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे म्यूजिक बजते ही सभी फ्लोर पर कूदने लग जाती हैं और जमकर मस्ती करती नज़र आती हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे की  जिसको जैसा भी डांस आता है वो उस तरह से मटकता नज़र आता है. लेकिन यहां एक आंटी ने डांस से मानो तूफान ही मचा दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *