इस देश में रहते हैं इतने अंधविश्वासी लोग, ब्लड ग्रुप से जज करते हैं नेचर

दुनिया में कुल 195 देश हैं जिनकी अपनी एक अलग  खासियत है। हर देश का अपना अलग कल्चर, झंडा और रहन-सहन का तरीका होता है जो बाकियों के लिए कई बार काफी हैरानी भरा साबित होता है। आज हम ऐसे ही एक यूनिक देश के बारे में बात करेंगे जो दुनिया से काफी अलग है। 

आज हम बात कर रहे हैं नॉर्थ कोरिया (North Korea) की जो अपने तानाशाह की वजह से दुनिया में काफी बदनाम है। वहीं इससे सटे साउथ कोरिया (South Korea) में कुछ ऐसी अजीबोगरीब मान्यताएं प्रचलित है, जिसकी वजह से लोगों के बीच इस देश की भी काफी बदनामी हो रही है। आज हम आपको साउथ कोरिया में लोगों के बीच मानी जाने वाले ऐसी ही कुछ बातों या प्रथाओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

– साउथ कोरिया में जैसे ही कोई बच्चा मां के गर्भ से पैदा होता है। उसकी उम्र एक साल की मान ली जाती है साथ ही इस देश में इसे लेकर एक कानून भी बना हुआ है। इसी कारण से यहां रहने वाला हर इंसान अपनी असल उम्र से एक साल बड़ा होता है।

– साउथ कोरिया में कहीं भी लाल स्याही का इस्तेमाल नहीं किया होता। इस देश में लाल को मौत का रंग कहा जाता है। इसके मौत की निशानी होने की वजह से कोई भी इस रंग की इंक का इस्तेमाल नहीं करता।

– अंधविश्वास की बात करे तो साउथ कोरिया के लोगों से ज्यादा अंधविश्वासी कोई नहीं है। यहां आपको किसी भी ईमारत या जगह पर नंबर चार नहीं दिखेगा। यहाँ के लोगों के मुताबिक़, चार मौत का नंबर माना जाता है। इस वजह से इसका इस्तेमाल नहीं होता।

– भारत में ब्लड ग्रुप का इस्तेमाल सिर्फ दूसरे लोगों की बॉडी में खून चढ़ाने और किसी खास बीमारी के लिए जानना जरुरी होता है। पर साउथ कोरिया में ब्लड ग्रुप से ये पूर्वानुमान लगाया जाता है कि कौन सा आदमी अच्छे स्वभाव का है और कौन सा आदमी धोखेबाज है?

-साथ ही इस देश में रात भर पंखा चलाकर कोई नहीं सोता क्योंकि इनका ऐसा मानना है कि अगर रातभर पंखे के नीचे कोई शख्स सो जाए, तो उसकी मौत हो जाती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *