लड़ाई का ये वीडियो देखकर लोटपोट हो गए लोग

डेस्क।  सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर तरीके के वीडियोज आपको एक साथ देखने को मिलेंगे। यहां फनी वीडियोज से लेकर शादी और हैरान कर देने वाले वीडियोज भी इसमें शामिल हैं। 

इसके साथ ही कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे।

जहाँ कुछ वीडियोज में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। वहीं आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो इन सबसे काफी हटकर है। और ये वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो को देख कर लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे। वीडियो में दो शख्स नजर आ रहे हैं जिनको देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों शराब के नशे में हैं। और दोनों ही पहले आपस में किसी बात पर बहस भी करते हैं और फिर हरे रंग के टी शर्ट वाला शख्स शर्ट वाले को एक लात मानता दिखता है और फिर दोनों के बीच जंग शुरू हो जाती है। 

बता दें कि दोनों ही शख्स ऐसे लड़ते हैं जैसे कि कराटे कर रहे हो। साथ ही उनके अगल-बगल वाले लोग उन्हे देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम के ghantaa नाम के पेज पर भी शेयर किया गया है, जिसे देखकर यूजर्स पेट पकड़कर हंसते नज़र आ रहे हैं। वीडियो पर अभी तक 75 हजार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं और हर कोई इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहा है। https://www.instagram.com/reel/ChsQa3UtdSw/?utm_source=ig_web_copy_link

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *