रूस की एक मॉर्चरी सर्विस (Mortuary Service) देने वाली कंपनी के विज्ञापन पर जमकर बवाल हो गया है. कंपनी के एक विज्ञापन में ताबूत के साथ बिकिनी पहने कई महिलाओं को बताया गया है. कुछ महिलाएं ताबूत पर लेटी भी दिखाई दे रही है. वहीं, विज्ञापन में कुछ महिलाओं को बिना कपड़ों के भी दिखाया गया.
जैसे ही ये विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हुआ, यूजर्स ने मॉस्को स्थित इस होरोनिम अंडरटेकर्स कंपनी को ट्रोल करना शुरू भी शुरू कर दिया है. कंपनी ने हाल ही में अपने Instagram और Tik Tok अकाउंट पर 42 सेकेंड के विज्ञापन का वीडियो साझा कर दिया गया था. कई लोगों ने इस पर सवाल पूछे हैं कि क्या मातम में भी सेक्स बिक रहा है? वीडियो में बिकिनी पहने कई मॉडल्स ताबूत के साथ खड़े होकर पोज देती हुई नज़र आ रही है. मॉडल्स (Models) ताबूत के ऊपर आपत्तिजनक स्थिति में लेटे हुए भी दिखाई दे रहीं है. इस विज्ञापन के जरिए कंपनी अपनी Funeral Services को प्रमोट करने का काम कर रही थी.
Semi-nude women advertise funeral service in ‘tasteless’ video https://t.co/a1MNbbY6Th pic.twitter.com/dsoc0d8UmB
— New York Post (@nypost) February 1, 2022
विज्ञापन के वीडियो को क्रमशः 21 और 22 जनवरी को पोस्ट किए जाने के उपरांत से टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर हजारों बार देखा जा चुका है. विज्ञापन के माध्यम से कंपनी ने कहा है कि उसके पास प्रशिक्षित एजेंट्स हैं, जो अंतिम संस्कार (Funeral) की पूरी प्रक्रिया को ऑर्गनाइज करने का काम भी करते है.
इस विज्ञापन के वीडियो के वायरल होने बाद सोशल मीडिया पर कंपनी की निंदा की जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि कंपनी वालों का ‘दिमाग खराब’ हो गया है. जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा कि लोग अपनी सीमा भूल चुके हैं. वहीं एक और यूजर ने लिखा- ऐसे दुख के समय और निजी पलों के विज्ञापन के लिए हमें न्यूड महिलाओं की क्या जरूरत है? अधिकांश यूजर्स ने इस विज्ञापन को आपत्तिजनक विज्ञापन बताया है.
Leave a Reply