Models ‘Miss Thailand’ के लिए करवा रहीं फोटोशूट, अचानक उनके साथ हुआ यह हादसा, देखिए Viral Video

[object Promise]

यह वायरल वीडियो थाइलैंड का है ।   सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में मॉडल के साथ हुए हादसे को देखकर आप हैरान रह जाएंगे ।  यहां मिस थाईलैंड (Miss Thailand) के लिए फोटोशूट चल रहा था।  कई मॉडल्स एक पुल पर खड़े होकर पोज दे रही थीं और कैमरामैन उनकी फोटो खींच रहा था।  तभी अचानक पूल टूट गया था।  यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है । इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी मॉडल्स व्हाइट ड्रेस पहने एक पुल पर एक पंक्ति में खड़ी हैं और कैमेरा को देखते हुए मुस्कुराते-मुस्कुराते पोज दे रही हैं और अचानक से जिस पुल पर वह खड़ी हैं वह टुट कर पानी में गिर जाता है जिसके साथ साथ सारी मॉडल्स भी पानी मे गिर जाती हैं।

आपको बता दें कि इस हादसे के दौरान तीन मॉडल्स को गंभीर चोटें आई हैं जबकि बाकि मॉडल्स को छोटी-मोटी चोटें आईं हैं।  वहीं, घायल होने के बाद उन मॉडल्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। कैफे के मालिक Worapot Chatkanjana ने भी मॉडल्स के ट्रीटमेंट के लिए 12,24,188 रुपये दिए हैं। Worapot Chatkanjana का कहना है कि ब्रिज काफ़ी मजबूत थी लेकिन ज्यादा वजन होने के कारण ब्रिज गिरा होगा। इस इवेंट के डायरेक्टर Dr. Adisorn Suddee जिन्होंने बताया है कि पहले यह इवेंट बैंकॉक में होता था लेकिन इस बार इसे चांग मई में आयोजित किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *