Jio का फिर से बड़ा ऐलान, अब देने होंगे कॉलिंग के पैसे, पढ़िये पूरी खबर

[object Promise]

 

Reliance Jio ने अपने कस्टमर्स से नॉन जियो कॉलिंग पर पैसे लेने का फैसला किया है. लेकिन अब तक लोगों को ये कन्फ्यूजन थी कि ये कब से लागू होगा. रिलायंस जियो के एक स्टेटमेंट आया है जिसके बाद अब लोगों को इस महत्वपूर्ण सवाल का जवाब मिल गया है.

[object Promise]
Jio का फिर से बड़ा ऐलान, अब देने होंगे कॉलिंग के पैसे, पढ़िये पूरी खबर

रिलायंस जियो ने कहा है कि जिन कस्टमर्स ने 9 अक्टूबर से पहले अपने नंबर पर रिचार्ज कराया था वो नॉन जियो यूजर्स को भी फ्री कॉल कर पाएंगे. लेकिन जैसे ही ये प्लान एक्स्पायर होगा आपको नॉन जियो कॉलिंग के लिए पैसे देने होंगे.

रिलायंस जियो के सबसे पॉपुलर प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है. लेकिन कुछ पैक्स एक साल की वैलिडिटी वाले हैं, तो क्या एक साल तक नॉन जियो कस्टमर्स पर कॉलिंग के पैसे नहीं देने होंगे?

अगर आपने 9 अक्टूबर या इससे पहले 399 रुपये के प्लान के साथ अपना जियो नंबर रिचार्ज कराया है तो 84 दिन तक आप नॉन जियो नंबर पर फ्री कॉल कर पाएंगे.

हालांकि अब भी 1 साल वाले वैलिडिटी प्लान के बारे में क्लैरिटी नहीं है कि इन यूजर्स के साथ क्या होगा.

गौरतलब है कि TRAI ने जब IUC यानी Interconnect Usage Charge को 2017 में 14 पैसे से घटा कर 6 पैसे किया था तब कहा था कि इस साल के आखिर तक इसे 0 किया जा सकता है.

[object Promise]
Jio का फिर से बड़ा ऐलान, अब देने होंगे कॉलिंग के पैसे, पढ़िये पूरी खबर

अगर आपके जियो प्लान की वैलिडिटी तीन महीने की है और आपने 9 अक्टूबर से पहले रिचार्ज कराया है तो मुमकिन है आगे भी आप फ्री नॉन जियो कॉलिंग कर पाएं, क्योंकि अगर TRAI IUC को जीरो करता है तो जियो से नॉन जियो कॉलिंग भी फ्री हो जाएगी.

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *