मेट्रो में युवक ने किया कुछ ऐसा उठ कर भाग गईं सभी महिलाएं

Young Man do this in Train : वैसे तो आपने काफी कुछ वायरल होते देख होगा। वहीं आपने दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों में चलने वाली ट्रेनों या मेट्रो ट्रेनों में भारी भीड़ की रील्स भी सोशल मीडिया देखीं ही होंगी। वहीं इसमें सफर करने के दौरान धक्का मुक्की भी हो जाती है।

पर ऐसे हालात में भी लोग इसमें सफर करते हैं। देखा ये भी गया है कि सीट के लिए यात्री जद्दोजहद करते हैं वहीं कई बार कुछ लोगों की लड़ाई भी हो जाती है। इसी कड़ी में ऐसा ही एक वीडियो सामने भी आया है, जिसको देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि किस तरह से एक शख्स मेट्रो में सीट पाने के लिए ड्रामा रचता है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि वो महिलाओं से भरी सीट के पास पहले जाता है और उल्टी करने का ड्रामा करने लगता है। उसकी यह हरकत देखकर महिलाएं घबरा जाती है और एक-एक कर सभी अपनी सीट को छोड़कर भाग जाती हैं। फिर वह आदमी आराम से पसर कर सीट पर बैठ जाता है।

जिस तरह से वह शख्स उल्टी करने का ड्रामा कर रहा होता था उसे देख सीट पर बैठी सारी महिलाएं डर जाती हैं। सीट मिलने के बाद शख्स की हरकत देख मेट्रो के बाकी यात्री भी चौक जाते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। अभी तक वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक्स भी मिल चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *