Social Media पर पति-पत्नी के फनी वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं. कई बार उनका प्रेम-मनुहार और हल्का-फुल्का लड़ाई-झगड़ा देखने लायक होता है. उन पर जोक्स (Husband Wife Jokes) भी कुछ कम नहीं बनते हैं. कुछ लोग जरा देर एक्सरसाइज (Exercise) करते ही थकान महसूस करने लग जाते हैं. इंस्टाग्राम (Instagram) पर वायरल हो रहे वीडियोमें एक महिला एक्सरसाइज करने के लिए तैयार नहीं है लेकिन पति की चालाकी से वो तुरंत तैयार हो जाती है.
सोशल मीडिया (Social Media) साइट इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक कपल का एक्सरसाइज वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर साफ समझ में आ रहा है कि कपल एक्सरसाइज कर रहा है. पत्नी थक चुकी है और एक्सरसाइज करने से मना कर देती है. इस पर पति उसे मनाने की कोशिश करता है. जब वह नहीं मानती है तो पति एक गजब जुगाड़ लगाता है.
इस वीडियो में पति की होशियारी देखने लायक है. पत्नी को एक्सरसाइज करने के लिए मनाना इतना भी आसान नहीं था. वीडियो में पति अपनी पत्नी को रुपयों का लालच देकर एक्सरसाइज करने के लिए तैयार कर लेता है. वह अपने मुंह में एक नोट दबा लेता है और पत्नी खुशी-खुशी एक्सरसाइज करने लग जाती है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Jaat Ke Jokes नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस मजेदार (Funny Video) कपल वीडियो (Couple Video) को अब तक 1700 से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोगों को पति की यह हरकत खूब मजेदार लग रही है.
Leave a Reply