सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्यूट से बच्चे की वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसे देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। यही नहीं बच्चे की मासूमियत देखकर आपका दिल भी मोम की तरह पिंघल जाएगा। अक्सर बचपन में छोटे बच्चे बाल कटवाते हुए रोते हैं लेकिन यहां तो कुछ और ही हो रहा है।
यहां बच्चा नाई को धमकी दे रहा है कि मैं तुम्हें मारूंगा। मुझे गुस्सा आ रहा है। बच्चा रोते हुए इतने क्यूट अंदाज में धमकियां दे रहा है कि उनकी इस मासुमियत पर प्यार आ जाता है। सोशल मीडिया पर कई नामी-गिरामी हस्तियों ने इस वीडियो को शेयर किया है।
ये वीडियो अनूप ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है साथ ही कैप्शन लिखा कि ‘मेरा बेटा अनुश्रुत, हर माता-पिता के लिए यह एक संघर्ष है।’ फिर क्या था, बच्चे की मासुमियत ने सोशल मीडिया पर अपना असर दिखाना शुरू किया और देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में अनुश्रुत कहते हुए दिखाई दे रहा है कि ‘अरे क्या कर रहे हो पूरे बाल काट दोगे क्या।’
नाई ने उसको शांत करने के लिए उसका नाम पूछा, जिस पर उसने कहा, ‘मेरा नाम अनुश्रुत है और अनुश्रुत बाल नहीं कटाना चाहता।’ अनुश्रुत फिर नाई को धमकी देता है कि ‘मैं बहुत गुस्से में हूं. तुम्हारे भी सारे बाल काट दूंगा।
Anushrut after haircut pic.twitter.com/Lt7QYhX0ku
— Anup (@Anup20992699) November 22, 2020
My baby Anushrut,
Every Parents is struggle pic.twitter.com/wN7B510ZwS— Anup (@Anup20992699) November 22, 2020
Leave a Reply