Dipali Goenka, CEO : ऑफिसों में प्रेशर के बीच काम करते हुए आपने कई बार कर्मचारियों को देखा होगा लेकिन आज एक वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में वेल्सपन इंडिया लिमिटेड की सीईओ डांस करते हुए दिख रही हैं और उनके साथ बाकी कर्मचारी भी डांस कर रहे हैं ।
इस वीडियो को आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं और लोगों का कहना है कि ऑफिस का माहौल इसी तरह का होना चाहिए जिससे कर्मचारी बिना प्रेशर के ज्यादा आउटपुट दे सकें।
मजे की बात ये है कि वेल्सपन इंडिया लिमिटेड की सीईओ दीपाली गोयनका ‘मुकाबला’ गाने पर डांस कर रही हैं और उनके साथ बाकी कर्मचारी भी पूरी मस्ती के साथ डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है।
Leave a Reply