Bird Box Challenge का चढा बुखार, लोग आंखों पर पट्टी बांधकर पूरा कर रहे हैं टास्क

[object Promise]

नई दिल्ली । कीकी चैलेंज के बाद अब दुनियाभर में एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है। जिसका बुखार लोगों को चढ़ता जा रहा है। इस चैलेंज का नाम है बर्ड बॉक्स चैलेंज इसमें लोग अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर कोई भी टास्क करते हैं।

 

चलिए अब हम आपको बताते हैं इस चैलेंज के बारे में दरअसल नेटफ्लिक्स की एक मूवी से प्रेरित होकर लोग घरों में बच्चों के साथ आंखों पर पट्टी बांधकर भाग रहे हैं। मूवी एक खास थीम पर आधारित है, जिसे लोग असल जिंदगी में भी दोहरा रहे हैं।

अगर फिल्म की बात करें तो फिल्म का नाम बर्ड बॉक्स है। इसमें एक घटना के बाद एक अमेरिकन महिला खुद को और अपने बच्चों को एक रहस्यमयी शक्ति से बचाने के लिए आंखों पर पट्टी बांधकर जोखिम भरी यात्राएं करती है।

इसी से प्रभावित होकर लोग असल जिन्दगी में भी इसे दोहरा रहे हैं। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर नेटफ्लिक्स कंपनी ने चेतावनी जारी की है। नेटफ्लिक्स ने ट्वीट किया,   लेकिन प्लीज इस बर्ड बॉक्स चैलेंज से खुद को हानि ना पहुंचाएं।

हमें नहीं पता कि यह कैसे शुरू हुआ। हम आपके प्यार की सराहना करते हैं, लेकिन 2019 के लिए सिर्फ एक इच्छा है कि आप मीम्स के कारण इसे अस्पताल में खत्म ना करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *