अपनी गली में कुत्ता भी होता है शेर, मिनटो में कर दिया आदमखोर को ढेर

डेस्क। वैसे इंसान हो या जानवर दो सूरते ऐसी होती हैं जब उसमें कही से किसी से भी लड़ने और पिछाड़ने की ताकत समा जाती है। पहली जब उसे अपने आत्म सम्मान की रक्षा करनी हो और दूसरी जब जान पर बन आई हो। इस समय सोशल मीडिया पर भी इस बात को प्रमाणित करने वाला एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक कुत्ते ने शेर को जबरदस्त धूल चटा दी है। यह वीडियो जिसने भी देखी उसके होश फाख्ता हो गए हैं।

 

वीडियो में कुत्ता पिंजड़े के अंदर एक बाघ पर गुस्से में बरसते हुआ देखा जा सकता है। जिसे देखकर यूजर्स का अपनी आंखों पर भरोसा कर पाना थोड़ा कठिन है। वैसे तो बाघ इतना शक्तिशाली होता है कि जंगल में कई बड़े और ताकतवर जानवरों को आसानी से मौत के घाट उतार दे। छोटे जानवर तो उसके एक वार में ही मौत की नींद सो जाएंगे। पर इस हैरान करने वाले वीडियो में बाघ को भीगी बिल्ली बनते देख कुत्ते को लोग अरीब गरीब प्रतिक्रिया भी दे रहें हैं। 

एक सोशल मीडिया यूजर ने यूट्यूब पर लिखा कि अपनी गली में तो कुत्ता भी शेर होता तो वहीं एक यूजर ने लिखा कि अगर विश्वास दृढ़ हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। 

बता दें कि यूट्यूब पर इस वीडियो को एपोकोलिप्स नाम के चैनल पर शेयर किया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में हस्की ब्रीड के कुत्ते को बाघ के बाड़े के अंदर उस पर गुस्सा होते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो में सबसे हैरान करने की बात यह है कि कुत्ते के गुर्राने पर बाघ गुस्सा नही होता बल्कि संयम साध कर इधर उधर जाता दिखाई देता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *