82 की औरत ने 36 साल के लड़के से रचाई धूम धाम से शादी, लोग बोले सरफिरा है आशिक

वायरल:- सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां अक्सर कोई न कोई वीडीयो या फोटो वायरल होती रहती है। वही अगर हम शादी और रिलेशनशिप की बात करें तो अक्सर हमे कोई न कोई ऐसा किस्सा सुनने को मिल जाता है जिसे सुनकर हम हैरान रह जाते हैं। वही अब इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई यह कह रहा है कि वास्तव में प्यार अंधा होता है या तो उसकी कोई उम्र नहीं होती है। असल मे यह वीडियो ब्रिटेन का है जहाँ 82 साल की आइरिस जोंस ने 36 साल के मोहम्मद इब्राहिम से शादी रचाई है। 

इन दोनों के बीच प्यार का बीज ऑनलाइन माध्यम से पनपा यह दोनो एक दूसरे को न जानते थे और न कभी एक दूसरे से मिले थे लेकिन जब इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया तो इन्होंने शादी कर ली। द मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार यह दोनो अलग अलग देश के रहने वाले हैं इनकीं मुलाकात फेसबुक पर वर्ष 2019 में हुई थी दोनो ने एक दूसरे से बात की और बातें प्यार में बदल गई। जब दोनो को एक दूसरे से सच्चा प्यार हो गया तो दोनो ने शादी का प्लान किया और विवाह कर लिया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आइरिस जोंस ब्रिटेन से सीधा मिस्र पहुंच गईं। करीब 45 साल के अंतर वाले इस कपल ने जब पिछले साल नवंबर में शादी रचाई तो हर कोई हैरान रह गया था। लोग उन्हें पागल व सरफिरा भी कह रहे हैं लेकिन दोनो ने अपने प्यार के जुनून में शादी कर ली और उनकी शादी की तस्वीरों को देखकर अब हर कोई हैरान हैं। अपने प्रेमी की होने के लिए आइरिस जोंस ने मुस्लिम धर्म कुबूल किया और उनकी हो गई। मोहम्मद इब्राहिम कहते हैं कि वह आइरिस से बहुत प्यार करते हैं। वो आइरिस को पाकर बहुत खुश हैं। फिलहाल मोहम्मद इब्राहिम ने वीजा के लिए अप्लाई किया था, जब मोहम्मद को वीजा मिल जाएगा तो वह अपनी पत्नी के साथ परमानेंट ब्रिटेन शिफ्ट हो जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *