50 हजार रुपये लेकर उड़न छू हुआ ‘जिन्न’

[object Promise]

यकीन करेंगे? ‘जिन्न’ खोदे गए गड्ढे से 50 हजार लेकर गायब हो गया और उसकी जगह चूरन वाले नोटों की गड्ढी छोड़ गया। झाड़-फूंक की आड़ में ठगी का यह दिलचस्प वाकया फतेहपुर बेरी पुलिस के पास आया है। एक शख्स ने अपनी पत्नी की झाड़-फूंक कराने के लिए एक तांत्रिक को बुलाया। उसने पहले तो जिन्न के लिए गड्ढा खोदा, फिर उसमें 50 हजार रखवाए। सुबह हुई तो तांत्रिक सारा कैश ले उड़ा। गुस्से में आए पति ने सबसे पहले उस बिचैलिए को पकड़कर पीट डाला जिसने उस तांत्रिक से मिलवाया, जबकि तांत्रिक फरार है। पुलिस ने इस बाबत दो एफआईआर दर्ज की हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ठगी का शिकार शख्स आया नगर में रहता है। पत्नी की आए दिन तबियत खराब रहती है। उसने छतरपुर बड़ी मस्जिद के पास वेल्डिंग के काम करने वाले सलाऊद्दीन से सपंर्क साधा। किसी झाड़-फूंक वाले के बारे में पूछा। सलाऊद्दीन ने मस्जिद के पीछे रहने वाले तांत्रिक सलीम से बात की। सलीम 100 पर्सेंट गारंटी से ठीक करने का दावा करने लगा।

सलीम ने कंसल्टेंट फीस के 500 रुपये लेते हुए घर आने की बात कहकर उसे वापस भेज दिया। तय समय के मुताबिक 23 जून की देर रात करीब 11 बजे सलाऊद्दीन के साथ उस शख्स के घर पहुंचा। सलीम ने आधी रात को एक अलग कमरे में झाड़-फूंक के टोटके शुरू कर दिए।

पुलिस सूत्रों कहना है कि सलीम ने कमरे में एक गड्ढा खोदा। सलीम ने 50 हजार रुपए उसमें रखने को मांगे। इतने पैसे सुनकर पति ने सुबह तक इंतजाम की मोहलत मांगी। रातभर झाड़-फूंक चलता रहा। सुबह होने पर पति 50 हजार का इंतजाम करके लाया। सलीम ने वह पैसा गड्ढे में यह कहते हुए छिपाकर रख दिया कि निजामुद्दीन की दरगाह से लौटने के बाद उठा लेना। सलीम अपने साथ महिला के पति को ले गया। रास्ते में सलीम ने जिन्न के किस्से बताए। उसके बाद सलीम गायब हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *