सागर. आजकल तीन स्टार की वर्दीवाला भिखारी सोशल मीडिया में सनसनी मचा रखा है. इनकी वर्दी से देखकर तो लगता है कि यह कोई दरोगा होंगे लेकिन चौंकिए नहीं, यह सिर्फ इंस्पेक्टर की वर्दी में हैं. लोगों को पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी में भीख मांगते मथुरा प्रसाद रजक इतने ज्यादा पसंद आ रहे हैं कि वे इनके साथ सेल्फी ले रहे हैं और तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं.
जीनेश जैन नाम के सज्जन ने फेसबुक पर यह तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है-
चौकिए मत ! ये शख्स पुलिस ड्रेस में तो हैं, लेकिन हकीकत में इंस्पेक्टर नहीं है. यह सागर में शनि मंदिर के बाहर भीख मांगने वाला मथुरा प्रसाद रजक है. उसे कोई महिला पुराने कपड़ों की गठरी दे गई. इसमें पुलिस की वर्दी निकली. उसे बढ़िया लगी और वह पहनने लगा. मथुरा कहता है, साहब हमारी थानेदार बनने की स्थिति नहीं है, लेकिन वर्दी और उस पर लगे असली बैज से फीलिंग अच्छी आती है. बस, एक बार शिवराज को अपना गेटअप दिखाने की इच्छा है…!!!
मथुरा प्रसाद रजक की तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग हंसी ठिठोली कर रहे हैं लेकिन उन्हें इस बात की कोई खबर नहीं है. रजक ने स्थानीय लोगों को बताया कि अब उनकी आमदनी पहले की तुलना में बढ़ गई है. क्योंकि लोग अब उनकी फोटो खींचते हैं और भीख देते हैं. उनकी एक इच्छा यह भी है कि वह इस वर्दी में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने पहुंच जाएं.
Leave a Reply