‘स्टार्टअप इंडिया WhatsApp ग्रैंड चैलेंज में लें हिस्सा, जीते 1.8 करोड़ रुपये का इनाम

[object Promise]

नई दिल्ली । सोशल मीडिया प्लेटफार्म वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए आए दिनों नए फीचर व अपडेट पेश करता रहा है। यही वजह है कि दुनिया भर में वॉट्सऐप के 1 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हो गए हैं।

इसी कड़ी में वॉट्सऐप भारत में अपने यूजर्स के लिए एक ‘स्टार्टअप इंडिया वॉट्सऐप ग्रैंड चैलेंज’ लेकर आया है, इस चैलेंज को जीतने वाले टॉप 5 विजेताओं को 1.8 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।

वॉट्सऐप ने इस चैलेंज का आयोजन भारत के स्टार्टअप और आंत्रप्रेन्योर सेक्टर को और बढ़ावा देने के लिए किया है। वॉट्सऐप ने अपनी मीडिया रिलीज में कहा, ‘भारत की स्थानीय समस्याओं को सुधारने और बड़े स्तर पर सामाजिक-आर्थिक प्रभाव डाल सकने वाले आइडिया और बिजनस मॉडल के साथ उद्यमी इसमें हिस्सा ले सकते हैं।’

वॉट्सऐप के इस चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, जो 10 मार्च 2019 तक चलेंगे और चैलेंज इनाम की घोषणा 24 मई को की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *