ये शख्स किसी दूसरे की पत्नी के साथ सोया था जिसकी वजह से ऊपरवाले ने उसे दी ऐसी सजा

[object Promise]

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है. जिसमें एक शख्स के हाथ में पैर और पैर में हाथ उगे हुए दिख रहे हैं. पोस्ट में लिखा है कि ये शख्स किसी दूसरे की पत्नी के साथ सोया था जिसकी वजह से ऊपरवाले ने उसे ऐसी सजा दी.

बिना सच्चाई जाने फोटो को हर कोई शेयर कर रहा है. ऐसे में हम बताते हैं कि आखिर इस फोटो का सच क्या है? क्या इसे ऊपरवाले ने सजा दी है या वजह कुछ और है? फेसबुक पर अब्दुल नाम के शख्स ने फोटो शेयर की है. उसमें लिखा है कि ये शख्स किसी दूसरी की पत्नी के साथ सोया था जिसकी वजह से ऊपर वाले ने उसे सजा दी.

पोस्ट के बाद लोगों के तरह-तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ लोगों बिना सच जाने कह रहे हैं कि ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए. फिलहाल फोटो को शेयर कर लोग बुरा काम न करने के लिए चेतावनी भी दे रहे हैं. फोटो में जो शख्स दिख रहा है कि वो कोई और नहीं बल्कि नाइजीरिया का एक्टर मुकाइला है. उसका ऐसा लुक मेकअप से दिया गया है.

मेकअप से ऐसा कमाल नाइजीरिया के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट हकीम ओनिलोगबो ने किया है. हकीम मेकअप ने इतने एक्सपर्ट हैं कि उन्हें हकीन इफेक्ट भी कहते हैं. वो मेकअप के सहारे किसी को जोम्बी या फिर किसी जानवर का लुक दे सकते हैं. हकीम के बारे में कहा जाता है कि वो पहले एक्टर बनना चाहते थे लेकिन जब बात नहीं बनी तो मेकअप सीखना शुरू किया और अब वो मेकअप में इतने माहिर हो गए हैं कि कई अवॉर्ड जीत चुके हैं.

n

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *