यूनाइटेड नेशंस की ‘चलती कार में सेक्स’ कर रहे थे ‘संयुक्त राष्ट्र’ के कर्मचारी, Social Media पर वायरल हुआ वीडियो

[object Promise]

तेल अवीव। दुनिया की सबसे बड़ी पंचायत के एक कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो यूनाइडेट नेशंस की आधिकारिक गाड़ी में एक महिला से शारीरिक संबंध बनाने का है। संयुक्त राष्ट्र संघ के एक अधिकारी का महिला संग कार में अंतरंग संबंध बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह वीडियो इजयारल की राजधानी तेल अवीव से प्रकाश में आया है। वीडियो वायरल होने के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ ने कहा कि यह घटना काफी हैरान और परेशान करने वाली है। वायरल हो रही क्लिप में साफ दिख रहा है कि लाल ड्रेस पहने एक महिला कार की पिछली सीट पर एक व्यक्ति के साथ बैठी हुई है। इसके अलावा कार में ड्राइविंग सीट पर भी एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद UN की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि मामले की तफ्तीश जारी है। वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स की पहचान करने के वे बहुत करीब थे। UN ने कहा है कि, ‘इजरायल में शांति संगठन के कर्मचारियों को भी संदेह के तौर पर देखा जा रहा है । वीडियो तेल अवीव की एक मुख्य सड़क का है। इससे पहले वीडियो में ड्राइवर का चेहरा साफ नजर आता, गाड़ी वहां से रवाना हो गई।’ ट्रैफिक सिग्नल पर गाड़ी रुकने के बाद किसी ने यह वीडियो बिल्डिंग के ऊपर से बनाया था।

UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने बताया कि 18 सेकेंड का यह वीडियो व्यावहारिक रूप से काफी घिनौना है। हम जिस चीज के खिलाफ खड़े हैं, उसके खिलाफ जाकर UN के कर्मचारियों द्वारा ऐसे मामले प्रकाश में आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि, ”अब तक सामने आई जानकारी में पता चला है कि ये कार ‘यूनाइटेड नेशंस ट्रूस सुपरविजन ऑर्गेनाइजेशन’ की है. कार में सेक्स दो लोगों की रजामंदी से हुआ या इसके लिए पैसे दिए गए, इसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *