[object Promise]
जालंधर। जालंधर में एक पार्लर ऐसा भी जहां न तो महिलाओं को सजने के लिए काॅस्मेटिक की जरुरत है और न ही महंगे फेशियल की।
यहाँ महिलाओं का पूरा फेशियल महिलाओं के ही खून से हो रहा है। लिविंग इंडिया न्यूज के अनुसार यहाँ के मालिक और इस फेशियल को करने वाले विशाल बताते हैं की यह इस फेशियल के लिए दो चीजें ही इस्तेमाल की जाती हैं ।
पहले इस्तेमाल होती है पानी में मिलने वाली जोक ( लीच ) और दूसरा उस लीच द्वारा महिला के शरीर से ही चूसा गया महिला का गन्दा खून. उनके अनुसार पहले महिला को लीच लगाई जाती है और उसके बाद उसे करीब पच्चीस मिनट महिला के शरीर में लगा रहने दिया जाता है.
उसके बाद जब वोह लीच महिला के शरीर से फेशियल के जितना खून चूस लेती है तो उस खून को लीच के अंदर से निकालकर महिला के फेस पर Pack की तरह लगाया जाता है ।
करीब पंद्रह बीस मिनट बाद उसके सूख जाने पर महिला अपना फेस वाॅश करती है। विशाल के अनुसार करवाचैथ पर काफी गिनती में महिलाएं उनसे यह फेशियल करवाने आ रही हैं और उन्हें यह फेशियल बेहद पसंद भी आ रहा है।
Leave a Reply