मुंबई। मुंबई की एक घटना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मुंबई के ओशिवारा में स्थित एक बिल्डिंग में एक लड़की की वॉचमैन के साथ बहस होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, लड़की वॉचमैन से सिगरेट की मांग कर रही थी लेकिन वॉचमैन के मना करने पर लड़की ने उसे गाली देना शुरु कर दिया.।
हंगामा ज्यादा होता देख वॉचमैन ने पुलिस को बुला लिया। जब पुलिस ने पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहा तो लड़की ने कपड़े उतार दिए और वाचमैन से मारपीट करने लगी।विलम्ब से मिली जानकारी के अनुसार, मामला 25 अक्टूबर की रात का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने शराब पीने के बाद वॉचमैन से सिगरेट मंगाई थी। लेकिन वॉचमैन ने सिगरेट लाने से मना कर दिया। इस बात पर लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर ही वॉचमैन ने पुलिस को बुला लिया। जब पुलिसकर्मियों ने पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहा तो लड़की ने जाने से मना कर दिया, और चिल्लाने लगी। नशे में धुत लड़की ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर अपने कपड़े उतार दिए।
इस दौरान लड़की ने कई बार वहां मौजूद वॉचमैन से हाथापाई करने की कोशिश की। लड़की के इस हंगामे से कई सारे लोग वहां इकट्ठा हो गए और ये ड्रामा घंटों तक चलता रहा। पुलिस के साथ कोई महिला कॉन्सटेबल न होने के कारण पुलिस लड़की को नहीं ले जा सकी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
Leave a Reply