देखें वीडियों में इनका चमत्कार, ये शख्स कैसे बाहर निकालता है अपने पेट से इतना सारा पानी ?

इनसे मिलिए ये हैं उत्तर प्रदेश के मनोहरलाल वर्मा जो कुछ ऐसा करते हैं कि देखने वाला इन्हें बस देखता ही रह जाता है। लोग इन्हें कुदरत का कमाल कहते हैं। इनकी हरकत देखकर हो सकता है कि आपकी हंसी छूट जाए।

जी हां, इनके अजीबोगरीब कारनामे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी सचमुच हैरान रह जाएंगे। आपको बताना चाहेंगे कि इस वीडियो में जो शख्स नजर आ रहा है उसे कोई आदमी कैमरे की पीछे खड़े होकर कहता है -अपनी मुंह दिखाओ, उसके अंदर पानी तो नहीं है न…

इसके बाद वह आदमी वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स को कुछ ऐसा करने को कहता है कि यह हमारे और आपके लिए कर पाना जरूर आसाधारण साबित हो सकता है। यूं कह लीजिए कि इस शख्स के सिर पर भगवान का हाथ है तभी यह इतनी आसानी से यह करतब कर लेता है।

दरअसल, वीडियो में दिख रहे शख्स से कैमरे की पीछे खड़ा व्यक्ति कहता है कि अपने मुंह में से पानी निकाल कर दिखाओ और वह शख्स सच में अपने मुंह से पानी निकाल कर कुल्ली करता है।

ऐसा वह दो बार करता है। सोचने वाली बात यह है कि ये शख्स ऐसा कैसे कर लेता है क्योंकि न तो उसके मुंह में पहले से पानी होता है और न ही वह अपने पेट से इतना सारा पानी बाहर निकाल सकता है।

शायद इस शख्स के पास पानी को पीने के बाद दुबारा मुंह से निकालने की शक्ति है तभी वह इतनी ज्यादा मात्रा में अपने मुंह से पानी निकाल रहा है। आपको यह जानकर हैरानी हुई होगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *