देखें ट्रेलर : हॉलीवुड फिल्म ‘Venom’ के ट्रेलर ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर मचा दिया तहलका

[object Promise]

ब्रिटिश एक्टर टॉम हार्डी की हॉलीवुड फिल्म Venom के ट्रेलर ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। इसके ट्रेलर को अब तक 1 करोड़ 72 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिलहाल ट्रेलर यूट्यूब पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।

ट्रेलर में साफ देखा जा सकता है कि टॉम हार्डी एक रिपोर्टर एडी ब्रोक का किरदार निभा रहे हैं। एडी ब्रोक एक एलियन के संपर्क में आ जाता है। ट्रेलर में इतना साफ है कि यह एक इंसान के अंदर के दो किरदारों की कहानी है। एक चेहरा आम इंसान है तो दूसरा विलेन है।

आपको बता दें कि वेनम के किरदार को मारवेल कॉमिक्स ने साल 1988 में बनाया था।फिल्म में टॉम हार्डी नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं। आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्डी ने कहा था, मेरा बेटा वेनम का बहुत बड़ा प्रशंसक है और इस फैसले के पीछे उसका प्रभाव रहा है कि मुझे खास तौर से वेनम का किरदार क्यों निभाना चाहिए। मैं कुछ ऐसा करना चाहता था, जिसे मेरा बेटा देख सके।

फिल्म ‘वेनम’ में वूडी हैरलसन, रिज अहमद, मिशेल विलियम्स, जेनी स्लेट और स्कॉट हेज जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *