अब आपके ट्विटर पासवर्ड को बदलने का समय है, क्योंकि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ने एक बग मिलने के बाद अपने 33.6 करोड़ यूजर्स को ऐसा करने को कहा है। यह बग अपनी आंतरिक प्रणाली में लोगों के पासवर्ड को संरक्षित कर लेता है। ट्विटर ने गुरुवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि हाल ही उसने एक बग की पहचान की है, जो इंटरनेट लॉग में छिपे पासवर्ड को सहेज लेता है।
ट्विटर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी पराग अग्रवाल ने इसके लिए ट्विटर की तरफ से माफी मांगते हुए कहा, “हमने बग को ठीक कर दिया है और हमारी जांच से पता चलता है कि किसी के द्वारा उल्लंघन या दुरुपयोग का कोई संकेत नहीं मिला है।” उन्होंने कहा, “सावधानी बरतते हुए हम आपसे यह गुजारिश करते हैं कि आप उन सभी जगह पर अपना पासवर्ड बदल दें, जहां आपने ट्विटर के पासवर्ड का इस्तेमाल किया है।”
ट्विटर अपने पासवर्ड को एक प्रक्रिया द्वारा छिपा देता है और असली पासवर्ड की जगह उसे कोडवर्ड में स्टोर करता है। लेकिन इस बग के ट्विटर के आंतरिक लॉग में रखे हुए इन पासवर्ड की पहचान उजागर हो गई है।
Leave a Reply