जानिये जिंदा समाधी लेने के लिए एक बुजुर्ग ने इसलिए खोद डाली अपनी कब्र!

[object Promise]

गुंटूर. एक 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी ही कब्र खोद डाली . इसके बाद वह सुर्खियों में है. यह मामला आंध्र प्रदेश का है. 70 साल के बूढ़े शख्स द्वारा अपनी कब्र खोदने की खबर सुनकर यहां आसपास के लोग सकते में हैं. बुजुर्ग जिंदा समाधी लेने जा रहा था. हालांकि पुलिस ने इस बुजुर्ग शख्स को तो बचा लिया, लेकिन जो कहानी इस शख्स ने पुलिस को बता है उसे जानकर आप दंग है.

पुलिस के मुताबिक 70 साल के वृद्ध लच्ची रेड्डी ने कब्र के भीतर जाने से पहले पुलिस को बताया कि भगवान उन्हें बुला रहे हैं, इसलिए उन्हें यह दुनिया छोड़कर जाना होगा.’ यह मैसेज मिलते ही पुलिस तत्परता दिखाते हुए सीधे उस जगह पर पहुंच गई जहां लच्ची रेड्डी खुद को दफ्न करने की कोशिश कर रहे थे. पुलिस ने बतलाया कि लच्ची रेड्डी ने गुंटूर स्थित अपने ही खेत के एक किनारे पर अपनी कब्र खोद रखी थी.

मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने लच्ची रेड्डी को कब्र से बाहर निकाला. पुलिस ने लच्ची रेड्डी के घर से उनकी बेटी को भी निकाला और काउंसलिंग के लिए भेजा. पुलिस के मुताबिक लच्ची रेड्डी पूजा-पाठ और जादू-टोने पर विश्वास करते थे. पिछले कई सालों से लच्ची अपने परिवार के साथ भी नहीं रहते थे. फिलहाल इस मामले में लच्ची रेड्डी की काउंसलिंग की जा रही हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *