जानिये कैसे इस अंधविश्वासी भक्त ने देवी की प्रतिमा पर अर्पित की अपनी आखें !

[object Promise]

पटना. में चैत्र नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की भक्ति में मंदिर का पट खुलते ही अपनी आंख दान करने की कोशिश करने वाली किशोरी सोना कुमारी की एक झलक पाने के लिए डीएमसीएच (दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) के नेत्र विभाग में लोगों का तांता लगा हुआ है.

इस अजीब अंधविश्वास भक्त को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग डीएमसीएच पहुंच रहे हैं. बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना के सिरुआ गांव में एक चौका देने वाला मामला सामने आया है. वहां चैत्र नवरात्रि पूजा में एक भक्त ने देवी दुर्गा की चौखट पर बैठकर न सिर्फ अपनी आंख बाहर निकाल ली, बल्कि उसे प्रतिमा पर चढ़ाने का भी प्रयास किया.

पूजा कमेटी के लोगों की नजर इस लड़की पर पड़ गई और उसे ऐसा करने से रोक दिया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, पूजा के वक़त रश्म निभाने के बाद लोग मंदिर प्रांगण पहुंचे ही थे कि तभी लड़की ने मंदिर की चौखट पर बैठकर अपने हाथों से आंख निकाल ली और देवी की प्रतिमा पर चढ़ाने की बात कहने लगी. इससे देख सभी लोग चौक गए और इलाके में घटना की चर्चा जोर जोर से होने लगी.

जानकारी के अनुसार  इलाके में  इस  हादसे को लेकर कोई इस घटना को देवी दूर्गा के उसके शरीर पर आने की बात कह रहा है तो और कोई लोग मन्नत के रूप में आंख चढ़ाने की मांग पूरा करने की बात कह रहा है. वहीं, दूसरी तरफ पूजा के दौरान मौके पर मौजूद एक महिला श्रद्धालु यह कह रही है कि उसके सामने ही लड़की आंख निकालने लगी. हालांकि, पीड़ित लड़की भक्त अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है.

आप को बताते चले की, इलाज के दौरान डॉक्टर भी खुद हैरान थे, और इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया की, ये सब असंभव बताते हुए कहा कि कोई इंसान ऐसा नहीं कर सकता और मेडिकल में भी यह रेयर ऑफ द रेयरेस्ट केस होता है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *