फेसबुक का मैसेंजर और व्हाट्सऐप विश्व भर में सबसे लोकप्रिए मैसेजिंग ऐप्स हैं। लेकिन अब ब्लैकबेरी इनके लिए खतरा बन गई है। ब्लैकबेरी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि फेसबुक ने अपने मेसेंजर, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम में जिस तकनीक का प्रयोग किया है उसे ब्लैकबेरी के मेसेंजर ऐप से चोरी किया गया है।
ब्लैकबेरी का कहना है कि वह कड़े दावे के साथ कह सकता है कि फेसबुक ने हमारी इंटलैक्चुअल प्रॉपर्टी की चोरी की है। ब्लैकबेरी का कहना है कि फेसबुक ने कई सारे फीचर्स चुराए हैं और इससे उसे नुकसान हुआ है। ब्लैकबेरी चाहती है कि फेसबुक अपना प्राइमरी ऐप बंद कर दे। फेसबुक मेसेंजर के साथ-साथ ब्लैकबेरी ने वर्कप्लेस चैट, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम को भी बंद किए जाने की बात कही है।
इस पर फेसबुक के डेप्युटी जनरल काउंसिल, पॉल ग्रेवाल का कहना है कि ब्लैकबेरी नया खोजने की जगह अब ब्लैकबेरी दूसरे के इनोवेशन पर टैक्स लगाने के लिए जोड़-तोड़ कर रही है। हमारा इरादा जंग लड़ने का है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल ब्लैकबेरी ने क्वालकॉम के खिलाफ चल रहे एक रॉयल्टी पेमेंट्स से जुड़े केस में जीत हासिल की थी और क्वालकॉम को 940 मिलियन डॉलर की रकम चुकानी पड़ी थी।
Read More : 25 साल सीएम रहे देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री, खुद का घर नहीं है, रहेंगे पार्टी के दफ्तर में
Leave a Reply