जानिए कौन है मुकेश अंबानी की होने वाली बहू !

[object Promise]

एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी रोज़ ब्लू डायमंड के मालिक रसैल मेहता की छोटी बेटी श्लोका मेहता से होने वाली है। दोनों ही परिवार एक-दूसरे को वर्षों से जानते हैं।

[object Promise]
shloka_2

हालांकि दोनों ही परिवारों ने अभी तक इस शादी के लिए कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी की है, लेकिन सूत्रों की मानें तो इन दोनों की जल्दी ही सगाई होने वाली है और दिसंबर तक ये दोनों विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

श्लोका मेहता का पूरा नाम श्लोका रसैल मेहता है। वह रोज ब्लू डायमंड कंपनी के मालिक रसैल मेहता की छोटी बेटी है। श्लोका और आकाश दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। श्लोका ने अपने स्कूली पढ़ाई धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है, आकाश ने भी अपनी पढ़ाई वहीं से की है।

[object Promise]
shloka_2

श्लोका मेहता का जन्म 11 जुलाई 1990 को मुंबई में हुआ। बचपन से ही पढ़ाई में काफी अव्वल रहने वाली श्लोका ने 12वीं तक लगातार 90 प्रतिशत से ज्यादा स्कोर किया है। उन्होंने अपनी ग्रेज्युएशन ‘न्यू जर्सी’ से की है। फिलहाल श्लोका रोज ब्लू डायमंड की डायरेक्टर है, साथ ही वो कनेक्ट फॉर एनजीओ की सह-संस्थापक भी है।

[object Promise]
shloka_2

श्लोका मेहता डायमंड कारोबारी रसैल मेहता की छोटी बेटी है, श्लोका की बड़ी बहन दिव्या मेहता जेतिया की शादी जेतिया परिवार में हुई है। जेतिया परिवार ही भारत में McDonald फ्रेंचाइजी चलाते हैं।

Read More : अमेजन के मालिक जेफ बेजोस हैं दुनिया में सबसे रईस, मुकेश अंबानी 19वें पायदान पर

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *