जानिए कैसे फंस जाते हैं हुस्न के जाल में सेना के जवान और अधिकारी !

[object Promise]
file photo

नई दिल्ली ।  पाक खुफिया एजेंसी के द्वारा भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को हनीट्रैप में फंसाकर निजी जानकारियां निकलवाना कोई पहली बार नहीं है। समय-समय पर पाकिस्तान ऐसी हरकतें करता आया है। अमरीका, चीन, रूस या फिर जापान कई देशों में हनीट्रैप के मामले सामने आते रहे हैं। इस जाल में अधिकारियों और जवानों को लड़की को लोभ दिखाकर फंसाया जाता है।
ज्यादातर मामलों में हनीट्रैप से जुड़ी महिला पहले उस शख्स से दोस्ती करती है फिर दोस्ती की आड़ में उसके साथ सैक्स चैट, सैक्स या फिर और कई तरह के संबंध बनाती है। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल तक करती हैं। सेना से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भी ऐसा ही होता है।
[object Promise]
file photo

हनीट्रैप के लिए देश की खुफिया एजेंसिया बकायदा महिला जासूसों को ये जिम्मेदारियां देती हैं। बदले में उन्हें एक बड़ी रकम दी जाती है। इंडियन एयरफोर्स के ग्रुप कमांडर अरुण मारवाह को देश की सुरक्षा की निजी जानकारियों प्ैप् को मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
51 साल के अरुण मारवाह फेसबुक पर किसी महिला से संपर्क में थे और वो उसे सैक्स चैट के बदले में देश की सुरक्षा से संबंधित निजी जानकारियां मुहैया करा रहे थे। इस हनी ट्रैक का भांडाफोड़ होने के बाद अरुण को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि फेसबुक पर 2 महिलाओं ने मॉडल बनकर उनसे बातचीत की और उसके बाद दोनों ने सैक्स चेट भी की। इसी बहकावे में आकर अरुण मारवाह ने गोपनीय दस्तावेज  मुहैया करा दिए। पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी को अपने देश की सुरक्षा से संबंधित निजी जानकारियां मुहैया करा दी हैं, वो बेहद ही हैरान कर देने वाली हैं।
साथ ही ये मामला काफी चिंताजनक भी है। ये तो हर कोई जानता है कि दुश्मन देश हमेशा से ही एक-दूसरे का राज जानने के लिए कई तरह के शातिर हथकंडे आजमाते हैं, लेकिन पाकिस्तान पिछले कुछ समय से हनी ट्रैप का हथकंडा आजमाता आ रहा है। जमीनी लड़ाई पर भारत के हाथों मात खाने के बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी   अब भारत के अधिकारियों और जवानों को श्हसीनश् जाल में फंसाकर गोपनीय जानकारी जुटा रही है।
[object Promise]
file photo

 ये समझने के बाद कि हनीट्रैप होता क्या है अब ये जानना जरूरी है कि आखिर कोई क्यों हुस्न के जाल में फंसकर देश की सुरक्षा से संबंधित निजी जानकारियां दुश्मन देश को मुहैया करा देता है। आर्म, एयरफोर्स या फिर नेवी तीनों में अधिकारी और जवान अपने घर-परिवार से दूर रहते हैं। ऐसे में उनके अकेलेपन का फायदा उठाकर दुश्मन देशों की महिला जासूस उन्हें अपने हुस्न के जाल में फंसा लेती हैं और उसके बाद गोपनीय जानकारियां निकलवा लेती हैं। अरुण मारवाह के केस में भी यही हुआ है। पाकिस्तान से महिला जासूसों ने पहले तो उनसे सैक्स चैट की और बदले में गोपनीय दस्तावेजों की मांग की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *