जब बंदर ने बेची मूंगफली-रेवड़ी, हनुमान भक्तों का लगा तांता

[object Promise]

गिदड़बाहा(संध्या): लोहड़ी वाले दिन सब्जी मंडी रोड़ पर स्थित एक दुकान पर अचानक बंदर ने मूंगफली-रेवड़ी बेचनी शरू कर दी। बंदर को मूंगफली बेचता देख दुकान पर हनुमान भक्तों की भारी भीड़ लग गई और देखते ही देखते दुकान का पूरा सामान बिक गया।

अग्रवाल पीरखाना के पूर्व प्रधान ओम प्रकाश काका ने जानकारी देते बताया कि एक बंदर अचानक ही लोहड़ी वाले दिन बाद दोपहर सब्जी मंडी में आया और घूमता फिरता वह एक मूंगफली-रेवड़ी बेचने वाले की दुकान पर आकर गद्दी पर बैठ गया और सब को दुकान का सामान देने लग पड़ा।

उक्त दुकान के मालिक ने खुशी में लोहड़ी वाले दिन पूरा सामान सस्ते भाव बेचा और कोई लाभ भी नहीं कमाया परंतु श्री हनुमान भक्तों ने उसकी दुकान से खूब खरीददारी की। उक्त बंदर ने काफी समय दुकान को संभाला। बंदर ने किसी का कोई नुक्सान नहीं किया।

Read More :नहीं थम रही दिशा पाटनी की हॉटनैस, शेयर की बोल्ड तस्वीर

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *