घर में पैसों की बरकत नहीं होती, तो घर में रखें ये 6 चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

[object Promise]

पारिवारिक सदस्यों की कमाई के बाद भी घर में धन का अभाव होता है. घर में पैसों की बरकत नहीं होती. अधिक मेहनत करने पर भी आर्थिक तंगी रहती है. ऐसी चिंताएं घर के वास्तुदोष के कारण हो सकती हैं. वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से पैसों से संबंधित चिंताअों से छुटकारा पाया जा सकता है अौर धन-समृद्धि की प्राप्ति होती है. घर में धन सुख बना रहता है.

[object Promise]
money-

आप भी इन उपायों को अपनाकर धन से संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाएं-

* मिट्टी का छोटा घड़ा या सुराही को पानी से भर कर घर की उत्तर दिशा में रखने से पैसों की तंगी नहीं होती. इन्हें खाली न रहने दें, जल के समाप्त होने पर दोबारा भर दें.

* घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर नित्य पूजा करने से बरकत होती है.

* घर में वास्तुदोष होने के कारण भी धन की तंगी रहती है. इसलिए वास्तुदोष को दूर करने के लिए घर में वास्तु भगवान की प्रतिमा या तस्वीर रखने से लाभ होता है, साथ ही धन की तंगी से भी छुटकारा मिलता है.

* घर के मुख्य द्वार में लक्ष्मी माता अौर भगवान कुबेर या स्वास्तिक के चिन्ह की तस्वीर लगाने से धन का अभाव नहीं होता.

* घर के उस स्थान में जहां पारिवारिक सदस्य अधिक समय व्यतीत करते हों वहां चांदी, पीतल या तांबे का पिरामिड रखने से आय के साधनों में बढ़ौतरी होती है अौर पैसों की कमी नहीं होती.

* घर से संबंधित कठिनाईयों से छुटकारा पाने के लिए धातु से निर्मित कछुआ अौर मछली रखना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है अौर बरकत बनी रहती है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *