ऑक्सफोर्ड। दुनिया की हर लड़की का सपना होता है कि वो किसी ऐसे लड़के से शादी करे जो उसकी हर ख्वाहिश पूरी करें, उसकी केयर करें और उसे कभी उदास ना होने दे. ऐसे में अगर कोई अपने आप से ही शादी करने की बात करे तो आप उसे या तो मूर्ख कहेंगे या पागल. लेकिन दुनिया की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटीज में शुमार ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट ने ऐसा ही कारनामा कर दिखा. जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढने वाली 32 साल की लुलु जेमिमा ने खुद से शादी कर ली. जेमिमा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रचनात्मक लेखन यानि क्रियेटिव राइटिंग की पढ़ाई कर रही हैं. मूल रूप से युगांडा की रहने वाली लुलु जेमिमा ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि उनपर सामाजिक दवाब बहुत बढ़ गया था. परिवार वाले उनकी शादी करना चाहते थे, लेकिन लुलु जेमिमा की जिद थी कि उन्हे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ना है. इसी सपने को साकार करने और समाज के दबाव से बाहर निकलने के लिए लुलु जेमिमा ने खुद से शादी करने की ठान ली और खुद से शादी करके सभी विवादों को खत्म कर दिया।
डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक लुलु जेमिमा ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर बनाए जा रहे दबाव का जबरदस्त जवाब देने के लिए खुद से शादी कर ली.जेमिमा ने खुद ही शादी पार्टी का आयोजन किया. इसमें उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया था.शादी के कार्यक्रम के दौरान लुलु जेमिमा दुल्हन की बेहद सुंदर ड्रेस में नजर आईं.लेकिन इस दौरान उनके साथ कोई दूल्हा नहीं था, बल्कि वो अकेली थीं.जब लोगों ने उन्हें अपने बारे में बताया तो सच्चाई जानकर लोग दंग रह गए।
जेमिमा ने आगे कहा कि इस शादी के फैसले से उसके माता-पिता खुश नहीं थे.युगांडा में मेरे माता-पिता इस शादी में शामिल होने के लिए नहीं आए. उन्होंने मुझसे पूछा कि आखिर मैं युगांडा वापस आकर शादी कब कर रही हूं, हालांकि मैंने बता दिया कि मेरा फैसला दूसरा है.मैंने परिवार को अपनी शादी की तस्वीरें भी भेजी हैं.जेमिमा ने अपनी पढ़ाई के लिए गोफंडमी नाम से एक सोशल मीडिया पेज भी बनाया है.जिसके जरिए उन्हें अपनी पढ़ाई का खर्च मिल सके।
जेमिमा ने आगे कहा कि इस शादी के फैसले से उसके माता-पिता खुश नहीं थे. युगांडा में मेरे माता-पिता इस शादी में शामिल होने के लिए नहीं आए. उन्होंने मुझसे पूछा कि आखिर मैं युगांडा वापस आकर शादी कब कर रही हूं, हालांकि मैंने बता दिया कि मेरा फैसला दूसरा है. मैंने परिवार को अपनी शादी की तस्वीरें भी भेजी हैं. जेमिमा ने अपनी पढ़ाई के लिए गोफंडमी नाम से एक सोशल मीडिया पेज भी बनाया है. जिसके जरिए उन्हें अपनी पढ़ाई का खर्च मिल सके।
Leave a Reply