इस लड़की को है सांप पालने का जानलेवा शौक, अपने बेडरूम में पाल रखें हैं 16 अजगर, देखें विडियो!

[object Promise]

सांप या अजगर का जिक्र होते ही कई लोगों की हालत पस्त हो जाती है। चिड़ियाघर या राष्ट्रीय उद्यान तक तो ठीक है, मगर वे घर या गार्डेन में दिख जाएं, तो रूह तक कांप जाती है। मगर शौक भी ऐसा-वैसा नहीं, इस लड़की ने अपने घर में 16 खतरनाक प्रजाति के सांप पाल रखे हैं।

वेटनरी नर्स की ट्रेनिंग ले रही इस लड़की का नाम जी है। 21 साल की इस लड़की को सांप और अजगर पालने का शौक है। सांपों के प्रति इसका आकर्षण तब से है जब यह महज छह साल की थी। 14 साल की उम्र में इसने पहला पाइथन खरीदा। इसके लिए उसके भाई ने भी अपने पैसे दिए। अब इस खूबसूरत बाला के पास ब्लड पाइथन, बो कंस्ट्रिक्टर, रॉयल पाइथन और बरमीस पाइथन हैं।

[object Promise]
21 साल की इस लड़की को सांप और अजगर पालने का शौक

सबसे हैरानी वाली बात यह है यह सभी सांपों को यह अपने बेडरूम में रखती है। हफ्ते में कम से कम एक सांप तो इसे डसता ही है। कई बार तो खून तक निकल जाता है। मगर इस लड़की को यकीन है कि इसके पालतू सदस्य इस पर गुस्से में कभी हमला नहीं करेंगे।

[object Promise]
21 साल की इस लड़की को सांप और अजगर पालने का शौक

अगर आप सांप से डरते हैं और अचानक इस महिला के अपार्टमेंट में दाखिल होंगे तो बेशक आपको सदमा लग जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन में ये सभी सांपों को उनके डब्बों से निकालकर पूरे फ्लैट में रेंगने-घूमने के लिए छोड़ देती है। कई बार ये रेंगकर दीवार पर पहुंच जाते हैं। कई दफा इन्हें वापस पकड़ने के लिए फायर ब्रिगेड तक को बुलाना पड़ा है।

[object Promise]
21 साल की इस लड़की को सांप और अजगर पालने का शौक

बारक्रॉफ्ट की रिपोर्ट के अनुसार जी बड़े अजगरों को महीने में एक बार करीब तीन से छह किलो का खरगोश खिलाती है। यह डाइट उनके लिए काफी होता है। वहीं छोटे सांपों को वह चिकेन या चूहे खिलाती है।

[object Promise]
21 साल की इस लड़की को सांप और अजगर पालने का शौक

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *