इस रेस्तरां में लोग कब्रों के बीच बैठकर लेते है चाय आनंद

[object Promise]

अहमदाबाद, चाय पीने के लिए लोग कैफे या रेस्तरां में जाना पसंद करते हैं लेकिन अहमदाबाद में एक ऐसी जगह है जहां लोग कब्रों के बीच बैठकर चाय का आनंद लेते है। इस जगह का नाम ‘द न्यू लकी रेस्तरां’ है। गौर करने वाली बात यह है कि यह रेस्तरां नया नहीं बल्कि 5 दशक पुराना है।

इस रेस्तरां में आने वाले 45 साल पुराने ग्राहक बताते हैं कि शुरू में यहां चाय की एक छोटी सी दुकान होती थी और लोग कब्रों के आस-पास बैठकर चाय पीते थे। समय बीतने के साथ ही यह छोटी सी दुकान अब अहमदाबाद की फेमस ‘द न्यू लकी रेस्टूरेंट’ हो गई है।

यह अनूठा कांसैप्ट दूर-दूर से लोगों को खींच कर लाता है और पुरानी और नई पीढ़ी दोनों के बीच ‘द न्यू लकी रेस्टूरेंट’ खासा फेमस है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो इस जगह को इतना लकी मानते हैं कि कोई भी अच्छा काम करने से पहले यहां आकर चाय जरूर पीते हैं। इतना ही नहीं मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन भी ‘द न्यू लकी रेस्टूरेंट’ के मुरीद हुआ करते थे और यहां चाय पीने आते थे। हुसैन का इस रेस्तरां से इतना प्यार था कि यहां बैठकर उन्होंने कई पेंटिंग्स बनाईं और कुछ पेंटिंग्स रेस्टूरेंट को तोहफे में भी दीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *