ज्यादातर आपने देखा होगा कि जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है तो वो एक बच्चे को जन्म देती है। लेकिन कई मामलों में देखा गया है कि महिला जुड़वा बच्चों को भी जन्म दे देती है। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना ये देखा है कि किसी महिला ने एक साथ 17 बच्चों को जन्म दिया।
चौंकिए मत हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक पोस्ट में ऐसा दावा किया जा रहा है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही थी जिसमें एक महिला को अपने बेबी बम्प के साथ में देखा जा रहा था।
जिसने भी ये तस्वीर देखी वो चौंक गया . दरहसल, यह कहानी एक गर्भवती महिला की है जिसका नाम कैथरीन ब्रिज है. कहानी यह है कि इस महिला ने 17 बच्चों को एक साथ जन्म देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

आपको बता दें कि, इस महिला की पहली तस्वीर में गर्भवती कैथरीन ब्रिज सेल्फी लेती दिख रही है, जिसका पेट असामान्य दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में महिला कुछ बच्चों के साथ लेटी नजर आ रही है। तीसरी तस्वीर में एक पुरुष बहुत सारे बच्चों के साथ बैठा है।
सोशल मीडिया की पोस्ट में बताया गया कि कैथरीन ब्रिज ने एक साथ सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है . पोस्ट के साथ फेसबुक यूजर ने Women Daily Magazine के एक आर्टिकल का लिंक भी दिया गया है।

मगर क्या आप जानते है कि इस तस्वीर के पीछे की सच्चाई कुछ और ही कहती है । यह एक सामान्य गर्भवती महिला की तस्वीर थी, जिसकों फोटोशॉप्ड किया गया था । तस्वीरों को रिवर्स सर्च करने पता चला कि महिला की तस्वीर फोटोशॉप्ड है ।
वहीं, तीसरी तस्वीर 7 साल पुरानी है जिसमें आदमी बच्चों के साथ बैठा है। इस व्यक्ति का नाम Robert M Biter है, जो अमेरिका में एक प्रसूति और स्त्री-रोग विशेषज्ञ है।
Leave a Reply