इस कपल ने खेतों में किया शुद्ध देशी रोमांस, डांस हो रहा सोशल मीडिया पर Viral

इस कपल ने खेतों में किया शुद्ध देशी रोमांस, डांस हो रहा सोशल मीडिया पर Viral

सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म के गानों को लोगों ने बहुत पसंद किया। सोशल मीडिया पर उनके दीवाने एक फैन कपल का डांस वीडियो वायरल हो रहा है।

सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म ‘मैंने प्यार किया‘ के गाने ‘दिल दीवाना’ पर किया गया ये डांस कुछ इतना वायरल हुआ कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के पास पहुंच गया और जब रवीना ने इसे देखा तो वह भी इसे क्यूट कहने से खुद को रोक नहीं पाईं।

सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘दिल दीवाना…’ पर डांस कर रहे हैं. उन्होंने इस गाने को अपने ही अंदाज में परफॉर्म किया है। यहां तक की उन्होंने कपड़े भी कुछ वैसे ही पहने हैं जो सलमान और भाग्यश्री ने इस गाने में पहने थे।

रवीना टंडन ने जब ये वीडियो देखा तो वो भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। उन्होंने से इसे दिन की सबसे क्यूट चीज कह डाला।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *