इस एक्ट्रेस ने सबके सामने कपड़े उतारकर किया प्रदर्शन, कई प्रोड्यूसर्सऔर डायरेक्टर्स पर लगाया रेप का आरोप, देखें तस्वीरें

[object Promise]

हैदराबाद , तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई को ऊजागर करते हुए एक एक्ट्रेस ने सबके सामने कपड़े उतारकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। श्री रेड्डी नामक एक्ट्रेस ने शनिवार को तेलुगू फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स में कपड़े उतारकर अपनी आप-बिती बतानी शुरू कर दी, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।

[object Promise]
sri reddy —

इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने कई प्रोड्यूसर्सऔर डायरेक्टर्स पर रेप का आरोप भी लगाया। जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्म में रोल पाने के लिए इंडस्ट्री में कुछ लोगों की डिमांड पर न्यूड तस्वीरें और वीडियो भेजे।

वीडियो देखने के बाद भी रोल नहीं दिया गया। उन्होंने लाइव न्यूड वीडियो शूट करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्म में रोल मांगने वाली अभिनेत्रियों का इसी तरह फायदा उठाया जाता है।

[object Promise]
semi-nude-Sri-Reddy-

श्री रेड्डी ने आरोप लगाते हुए कहा कि 3 फिल्मों में काम करने के बाद भी उन्हें मूवी आर्टिस्ट असोसिएशन की मेंबरशिप नहीं दी गई। रोल देने का वादा कर तेलुगू लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया जाता है। मेरा भी यौन शोषण हुआ है।

[object Promise]
sri-reddy

कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने की बात पर श्री रेड्डी ने कहा कि खुद की परेशानी और फ्रस्टेशन से निकालने का यही एक तरीका नजर आया। एक्ट्रेस ने लोकल टैलंट को बढ़ावा न दिए जाने पर इस मुद्दे को और बड़ा बनाने की धमकी दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *