Yogi Adityanath की सुरक्षा में हुई चूक,एनेक्सी गेट के सामने बीच सड़क पर व्यक्ति नमाज पढ़ने लगा

[object Promise]

लखनऊ । एनेक्सी के पंचम तल पर शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आलाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस बीच एनेक्सी के गेट नंबर एक के पास सड़क पर एक सिरफिरा वृद्ध नमाज पढऩे लगा। घटना से चौराहे पर भीषण जाम लग गया। खास बात यह है कि वह दायीं ओर कमर में चाकू भी लगाए था। चौराहे के आस पास खड़े पुलिस कर्मी देखते रहे और कुछ देर बाद वह उठा और स्कूटी स्टार्ट कर चला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लाल रंग की स्कूटी सवार एक सिरफिरा शुक्रवार शाम एनेक्सी गेट नंबर एक के पास पहुंचा। चेहरे पर बड़ी-बड़ी दाढ़ी, सिर पर हरे रंग की पगड़ी थी और कुर्ता पैजामा पहने था। वह स्कूटी को सड़क किनारे खड़ी कर बीच सड़क दरी बिछाकर नमाज पढऩे लगा। खास बात यह है कि इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनेक्सी में आलाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस बीच उसने केंद्र सरकार विरोधी नारे भी लगाए। घटना से चौराहे पर भीषण जाम लग गया। कई अधिकारी और राजनेता जाम में फंस गए। देखते-देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बीच चौराहे के आसपास पुलिस कर्मी भी तैनात थे। इसके बाद वह उठा और अपनी स्कूटी स्टार्ट कर चला गया।

सूचना पर हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसी कैमरों से वीडियो निकाला। इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह ने बताया कि मौके से मिली फुटेज और स्कूटी के नंबर के आधार पर वृद्ध की तलाश की जा रही है। वह हुसैनगंज की ओर से आया था। इसके बाद नमाज पढ़कर स्कूटी से ही चला गया।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक

जानकारी के मुताबिक जिस समय मुख्यमंत्री एनेक्सी में होते हैं उस दौरान आस पास सुरक्षा बढ़ा दी जाती है। इसके साथ ही खुफिया विभाग के लोग भी सादे कपड़ों में आस पास चहल कदमी बढ़ा देते हैं। सुरक्षा व्‍यवस्‍था को धता बताते हुए वृद्ध कमर में दायीं ओर चाकू लगाए गेट नंबर एक के पास पहुंचा और नमाज पढऩे लगा। वृद्ध की हरकत देखकर भी आस पास लगे सुरक्षाकर्मी उसे रोक भी नहीं पाए।

ईदगाह के बाहर भी सड़क पर पढ़ी थी नमाज

लोगों ने बताया कि यह वृद्ध गुरुवार को ऐशबाग ईदगाह के बाहर पहुंचा था। वहां भी सड़क पर दरी बिछाकर नमाज पढऩे लगा था। जिसके चलते भीषण जाम लग गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *