Video : पुलिस ने किया अपराधियों का Live एनकाउंटर, पत्रकारों ने बनाया विडियो

[object Promise]

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पुलिस ने गुरुवार को दो अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन लोगों पर छह लोगों की हत्या का आरोप था, इतना ही नहीं इन पर ये दो साधुओं की हत्या से जुड़े हुए बताए गए. गुरुवार को पुलिस ने पत्रकारों की उपस्थिति में इन दोनों अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया. खबरों के मुताबिक सुबह 6:30 बजे हुए इस एनकाउंटर में पुलिस की ओर से टीवी पत्रकारों को बुलाया गया था. इस दौरान पत्रकारों ने एनकाउंटर का विडियो भी बनाया. जिन अपराधियों का एनकाउंटर किया गया, उनकी पहचान मुस्तकीम और नौशाद के रूप में हुई है.

सामने आए विडियो फुटेज में एसएसपी अजय कुमार साहनी समेत अन्य पुलिसकर्मी एनकाउंटर स्थल पर देखे जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर एक पुराने सरकारी दफ्तर की बिल्डिंग में हुआ. विडियो में पुलिसकर्मी फायरिंग करते हुए साफ तौर से देखे जा सकते हैं. बहराल, एक बता तो साफ है कि योगी सरकार जब से यूपी की गद्दी पर काबिज हुई है तब से गुंडों और मवालियों के होश फाख्ता उड़ गए हैं. आपको याद होगा योगी ने सीएम पद की शपथ लेते ही कहा था या तो बुरे काम छोड़ दो या फिर यूपी छोड़ दो.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *