VIDEO : आज CM योगी आदित्यनाथ ने Selfie पर हाथ आजमा ही लिया, खींची पहली Selfie, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

[object Promise]

सेल्फी के शौक से भला कौन बच सका है। सीएम योगी ने कानपुर दौरे में सेल्फी पर हाथ आजमा ही लिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सेल्फी के चक्कर में आ ही गए।

नमामि गंगे प्रोजेक्ट के जायजे के लिए सीएम योगी पहुंचे तो मौके को यादगार बनाने के लिए सेल्फी ले ली। उनकी ये सेल्फी लोगों को बहुत पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स सीएम योगी की सेल्फी अपनी-अपनी राय भी दे रहे हैं।

युवाओं के लिये खुशखबरी, दिसंबर तक 1 लाख नौकरियां देगी योगी सरकार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्य नेताओं के उलट स्मार्टफोन से दूर ही रहते हैं, लेकिन पहली बार है जब योगी आदित्यनााथ ने अपनी सेल्फी खींची है। इस सेल्फी में योगी आदित्यनाथ के पीछे नमामि गंगे की तस्वीर भी दिखाई दे रही है।

[object Promise]
आज CM योगी आदित्यनाथ ने Selfie पर हाथ आजमा ही लिया, खींची पहली Selfie, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

दरअसल, यह पहला मौका है जब स्मार्टफोन से खींची हुई सेल्फी मुख्यमंत्री के सूचना विभाग ने जारी की है। यह सेल्फी कानपुर की है जहां योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को कानपुर में गंगा और नमामि गंगे प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे जहां वह 4 मुख्यमंत्रियों के साथ नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अब तक के कामकाज पर नजर डालेंगे।

कांग्रेस जुटी उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को लुभाने में, बैकफुट पर आई योगी सरकार

यह सेल्फी तस्वीर वहीं की है, लेकिन चर्चा इस बात की है कि मुख्यमंत्री जिनके पास अपना फोन तो है लेकिन वह कभी उनके हाथ में दिखाई नहीं देता। आखिर उन्होंने भी एक तस्वीर एक सेल्फी ली है जो सामने आई है। माना जा रहा है कि यह योगी आदित्यनाथ की पहली सेल्फी है।

धड़क गर्ल Janhvi Kapoor का लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल, हाॅट फिगर देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *