UP Board Exam 2019: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 दिसंबर से दो चरणों में होगी

[object Promise]
रिपोर्टर- अजीत सोनी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  प्रदेश भर में ये परीक्षाएं दो चरणों में पूरी की जाएंगीं।  यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षाओं का पहला चरण 15 दिसंबर से शुरू होगा, जो 29 दिसंबर तक चलेगा।  इसके बाद दूसरा चरण 30 दिसंबर से शुरू होकर 13 जनवरी तक चलेगा।
उन्होंने कहा कि पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद, मिर्जापुर, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल होंगे। वहीं दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, वाराणसी और गोरखपुर मंडल में परीक्षाएं आयोजित होंगीं।
नीना श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा में आन्तरिक मूल्यांकन भी होगा। प्राधानाध्यापकों के माध्यम से इसे बोर्ड की वेबसाइट 
upmsp.edu.in पर अपलोड किया जाएगा। 15 दिसम्बर से वेबसाइट क्रियाशील हो जाएगी। बता दें इससे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद लगातार सीबीएसई की तर्ज पर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में कई बड़े सुधार कर रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में पहली बार बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर छात्रों को बड़ी राहत दी गई है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने छात्रों के लिए प्रश्नपत्रों का ब्लू प्रिंट पेश किया है। इसमें किस प्रश्नपत्र में कितने अंक के किस तरह के प्रश्न पूछे जाने हैं, आदि की जानकारी दी गई है। जानकारों के अनुसार बोर्ड की यह कवायद स्टूडेंट‌्स के लिए काफी फायदेमंद रहेगी। इसका फायदा यह है कि छात्रों को अब यह पता चल रहा है कि सिलेबस के किस हिस्से पर उन्हें ज्यादा फोकस करना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *