UP ASSEMBLY BY-ELECTION RESULTS LIVE: जानिए UP में राजनितिक पार्टियों का हाल, किसमें कितना है दम और कौन किससे कम

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुए उप-चुनाव की गुरुवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रूझानों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 6 सीटों पर बढ़त मिल रही है, वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) दो, बहुजन समाज पार्टी (BSP) 1, कांग्रेस एक सीट, अपना दल 1 सीट पर आगे चल रही है। लखनऊ कैंट, अलीगढ़ की इगलास, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, चित्रकूट की मानिकपुर, कानपुर की गोविंद नगर, मऊ की घोसी सीट पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं रामपुर से आजम खां की पत्नी तंजीन और बाराबंकी से सपा (समाजवादी पार्टी) आगे है। आंबेडकरनगर की जलालपुर सीट से बसपा (बहुजन समाज पार्टी) और सहारनपुर की गंगोह सीट से कांग्रेस आगे चल रही है।

प्रतापगढ़ से भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी राज कुमार पाल, कानपुर के गोविंदनगर से भाजपा के सुरेंद्र मैथानी, लखनऊ कैंट से भाजपा के सुरेश चंद्र तिवारी, अलीगढ़ के इगलास से भाजपा के राजकुमार सहयोगी, बहराइच के बलहा से भाजपा के सरोज सोनकर, मऊ के घोसी से भाजपा के विजय राजभर और चित्रकूट के मानिकपुर से भाजपा के आंनद शुक्ला बढ़त बनाए हुए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *