UP : स्वतंत्र देव सिंह बनें BJP केे नये स्टेट चीफ

UP : स्वतंत्र देव सिंह बनें BJP केे नये स्टेट चीफ

लखनऊ । यूपी के मिर्जापुर के मूल निवासी स्वतंत्र देव सिंह को अध्यक्ष बनाकर एक बार फिर पार्टी ने पूर्वांचल को साधने की दिशा में फैसला किया है। इससे पहले महेंद्र नाथ पांडेय भी पूर्वांचल के हिस्से से ही प्रदेश अध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। बीजेपी ने  अपने प्रादेशिक संगठन में भी बदलाव शुरू कर दिया है। बीजेपी ने मंगलवार को UP BJP के प्रदेश संगठन में बदलाव करते हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को अब पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

यूपी के कुर्मी नेताओं में स्वतंत्र देव सिंह को  प्रमुख माना जाता है और उन्हें संगठन स्तर पर काम करने का अच्छा अनुभव भी है।  बीजेपी की ‘वन मैन-वन पोस्ट पॉलिसी’ के अनुसार, महेंद्र नाथ पांडेय को मोदी सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद से ही यह तय हो गया था कि यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी किसी और को दी जाएगी ।

UP : स्वतंत्र देव सिंह बनें BJP केे नये स्टेट चीफ
स्वतंत्र देव सिंह बनें BJP केे नये स्टेट चीफ

इसी क्रम में मंगलवार को स्वतंत्र देव सिंह को पार्टी का नया स्टेट चीफ बनाया गया। स्वतंत्र देव सिंह यूपी सरकार में फिलहाल परिवहन, प्रोटोकॉल, ऊर्जा विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।  स्वतंत्र देव सिंह लंबे वक्त तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं। 90 के दशक में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री बनाए गए थे।

इसके बाद उन्होंने बीजेपी युवा मोर्चा के साथ कानपुर और बुंदेलखंड के हिस्सों में काम किया। अपने संगठनात्मक कौशल के कारण सिंह ने आसानी से पार्टी में अपना महत्वपूर्ण स्थान बना लिया।इसके बाद वह 1996 में युवा मोर्चा के महामंत्री और फिर 2001 में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने।

UP : स्वतंत्र देव सिंह बनें BJP केे नये स्टेट चीफ
स्वतंत्र देव सिंह बनें BJP केे नये स्टेट चीफ

इसके बाद स्वतंत्र देव सिंह को एमएलसी बनाया गया और फिर संगठन के अलग-अलग पदों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। 2014 में यूपी लोकसभा चुनाव के दौरान स्वतंत्र देव सिंह यूपी में पीएम मोदी की रैलियों में प्रमुख रणनीतिकार के तौर पर काम करते रहे और 2017 में उन्हें यूपी की योगी सरकार में परिवहन मंत्री बनाया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *